श्री कृष्ण भजन– नाम है तेरा तारनहारा (Shri Krishna Bhajan- Naam hai tera taaran hara full lyrics and video)
नाम है तेरा नाम है तेरा तारनहारा, कब तेरा दर्शन होगा।
जिनकी प्रतिमा इतनी सन्दर, वो कितना सुन्दर होगा।
वो कितना सुन्दर होगा…
नाम है तेरा तारन हारा कब तेरा दर्शन होगा।
जिनकी प्रतिमा इतनी सुन्दर वो कितना सुन्दर होगा।
वो कितना सुन्दर होगा…
नाम है तेरा तारन हारा…..
तुम ने तारे लाखों प्राणी ये सन्तों की वाणी है।
तेरी छवी पे ओ मेरे भगवन ये दुनिया दिवानी है।
तुम ने तारे लाखों प्राणी ये सन्तों की वाणी है।
तेरी छवी पे ओ मेरे भगवन ये दुनिया दिवानी है।
ये दुनिया दिवानी है।
भाव से तेरी पूजा रचाउं, जीवन में मंगल होगा
जिनकी प्रतिमा इतनी सन्दर वो कितना सुन्दर होगा।
वो कितना सन्दर होगा…
नाम है तेरा तारनहारा…
सुरवर मुनिवर जिनके चरणे, निशिदिन शीश झुकाते हैं ।
जो गाते हैं प्रभु की महिमा वो सब कुछ पा जाते हैं।
सुरवर मुनिवर जिनके चरणे निशिदिन शीश झकाते हैं
जो गाते हैं प्रभु की महिमा वो सब कुछ पा जाते है।
वो सब कुछ पा जाते है…..
अपनी कष्ट मिटाने को तेेरे, चरणों में वन्दन होगा।
जिनकी प्रतिमा इतनी सुन्दर, वो कितना सुन्दर होगा
वो कितना सुन्दर होगा….
नाम है तेरा तारन हारा….
मन की मुरादें लेकर स्वामी, तेरी शरण में आये हैं ।
हम है बालक तेरे चरण में, तेरे ही गुुण गाते हैं।
मन की मुरादें लेकर स्वामी, तेरी शरण में आये हैं।
हम है बालक तेरे चरण में, तेरे ही गुण गाते हैं।
तेरे ही गुण गाते हैं ….
भव से पार उतरने को तेरे, गीतों का संगम होगा।
जिनकी प्रतिमा इतनी सन्दर, वो कितना सुन्दर होगा।
वो कितना सुन्दर होगा….
नाम है तेरा तारन हारा….(Naam hai tera taaran hara)