दिवाली के बाद इस हफ्ते भी बैंकों में छुट्टियों की झड़ी, जानें आपके शहर में आजबैंक खुला है या बंद

9, 10 और 11 नवंबर को अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, 14 को दूसरा शनिवार और 15 को रविवार की छुट्टी।

दिवाली के बाद आज, 9 नवंबर (सोमवार) से शुरू हो रहे हफ्ते में कई राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। RBI की सूची के
मुताबिक छुट्टियां हर जगह एक जैसी नहीं हैं, इसलिए शाखा जाने से पहले अपने शहर की स्थिति देख लें।

9 नवंबर को त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में दिवाली/लक्ष्मी
पूजा/गोवर्धन पूजा/विश्वकर्मा दिवस के कारण बैंक बंद हैं। दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों में आज बैंक खुले हैं।

10 नवंबर को बलि प्रतिपदा, गोवर्धन पूजा और विक्रम संवत नववर्ष के चलते गुजरात, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक और
सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।

11 नवंबर को भाई दूज और चित्रगुप्त जयंती पर गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में शाखाएं बंद रहेंगी।

इसके बाद 12 और 13 नवंबर को सामान्य कामकाज रहेगा।

14 नवंबर को दूसरा शनिवार और 15 नवंबर को रविवार है, इसलिए देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

राहत की बात: शाखाएं बंद होने पर भी UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं चालू रहती हैं।

इस हफ्ते का बैंक कैलेंडर

तारीखदिनकहां बंद
9 नवंबरसोमवारराजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, सिक्किम, मणिपुर, त्रिपुरा
10 नवंबरमंगलवारगुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम
11 नवंबरबुधवारउत्तर प्रदेश (कानपुर, लखनऊ), पश्चिम बंगाल (कोलकाता), सिक्किम, मणिपुर, हिमाचल (शिमला)
12–13 नवंबरगुरु–शुक्रसभी जगह खुले
14 नवंबरशनिवारदूसरा शनिवार, पूरे देश में बंद
15 नवंबररविवारपूरे देश में बंद

Check Also

दिनांक 09 नवम्बर 2026 के मुख्य समाचार

1- भारत सहित पूरे विश्व में दीपावली का त्योहार बेहद हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ …